जयपुर। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,60,960 नए मामले सामने आए और 3, 293 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,79,97,267 हो गई है। 3,293 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,01,187 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,78,709 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,48,17,371 है।
भारत में पिछले 24 घंटों में हुई रिकॉर्ड मौतों के बाद में देश में मृतकों का आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया। उधर देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 25,56,182 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,78,27,367 पहुंच गया।