भारत में पिछले 24 घंटों में हर घंटे मिले करीब 14, 707 रोगी वहीं हर घंटे हुई 117 की मौत


नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,52,991 नए मामले मिले वहीं 2812 लोगों की मौत हो गई। यानी हर घंटे 14, 707 से ज्यादा रोगी मिले वहीं 117 से ज्यादा लोगों की हर घंटे मौत हुई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,73,13,163 हुई। 2812 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,95,123 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,13,658 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,43,04,382 है।

देश में कोरोना वायरस की कुल 14,19,11,223 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।