दिल्ली। भारत में प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना वायरस के मामले 22 दिनों में आधे से भी कम रह गए हैं। इससे पहले जहां 22 से 25 दिनों पहले कोरोना संक्रमण के नए मामले प्रतिदिन 4 लाख से 4 लाख 12 हजार तक पहुंच गए थे। वहीं अब लंबे समय बाद यह मामले घटकर आधे से भी कम रह गए हैं।
ऐसा भी नहीं कि पिछले 24 घंटों में टेस्ट कम किए गए हो। यदि पिछले 24 घंटों में हुए टेस्ट पर नजर डाले तो ICMR के मुताबिक 20,58,112 सैंपल टेस्ट किए गए। अब कल तक कुल 33,25,94,176 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
भारत में COVID19 के पिछले 24 घंटों में 1,96,427 नए मामले सामने आने के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,69,48,874 हो गई है। ।
3,511 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,07,231 हो गई है। यानी पिछले 24 घंटों में नए मामले तो कम मिले ही मौतों का आंकड़ा भी पहले से कम रहा। 3,26,850 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,40,54,861 हुई।
अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,86,782 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 24,30,236 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,85,38,999 हो गया है।