लगातार कम हो रहे कोरोना संक्रमण के नए मामले लेकिन लगातार बढ़ती मौतें बढ़ा रही चिंता


दिल्ली। भारत में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 3लाख के पार पहुंच गया है। भारत में COVID19 के 2,22,315 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,67,52,447 हो गई है। 4,454 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,03,720 हो गई है।

3,02,544 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,37,28,011 पहुंच गई है। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 27,20,716 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 9,42,722 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,60,51,962 पहुंच गया।

आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 40 फीसदी से ज्यादा कोरोना मामले हर दिन भारत में दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं दुनिया में हर दूसरी- तीसरी मौत भारत में हो रही है.