भारत में अब तक 1 करोड़ 37 लाख से ज्यादा लोगों ने दी कोरोना को मात, पिछले 24 घंटों 2, 624 की मौत


नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,46,786 नए मामले सामने आए और 2,624 लोगों की इससे मौत हुई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,66,10,481 हो गई है वहीं 2,624 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,89,544 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,52,940 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,38,67,997 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 29,01,412 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,83,79,832 हो गया है।

 

भारत में अब तक 1 करोड़ 37 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है और फिर से स्वस्थ हो गए हैं।