पिछले 24 घंटों में COVID के 2,76,070 नए मामले सामने आए, 3874 लोगों की मौत


दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 2,76,070 नए मामले सामने आए, वहीं 3874 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,57,72,400 हो चुकी है। 3,874 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,87,122 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,29,878 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 2,23,55,440 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,70,09,792 हो गया है।

भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 32,23,56,187 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,55,010 सैंपल कल टेस्ट किए गए।