देश में तीसरी लहर के बाद पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस मिले, 355 लोगों की मौत


नई दिल्ली. भारत में तीसरी तहर के बीच पहली बार बुधवार 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आए. रात 9 बजे तक देश में कुल 2 लाख 26 हजार 026 कोरोना केस सामने आए वहीं 355 मौतें दर्ज हुईं. 

इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख 49 हजार 224 बढ़ गई है. अब कुल 10 लाख 98 हजार 383 संक्रमित हो चुके हैं. इस दौरान 76,447 लोग ठीक भी हुए हैं.    

बता दें कि देश में अब तक 3 करोड़ 62 लाख 96 हजार 452 लोग कोविड की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 3 करोड़ 46 लाख 98 हजार 503 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं. अब तक 4 लाख 85 हजार 012 मौतें हो चुकी हैं.