कोरोना के नए मामलों में मई माह की सबसे बड़ी गिरावट, 24 घंटों में मिले 3,11,170 नए केस, तो 3,62,437 हुए डिस्चार्ज


दिल्ली। भारत में COVID19 के नए मामलों में अचानक गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में इस माह के सबसे कम 3,11,170 नए मामले आमने आए। हालांकि मौते अभी भी कम नहीं हुई हैं। और 4,077 लोगों की जान कोरोना ने पिछले 24 घंटों में ले ली। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,46,84,077 हुई। 4,077 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,70,284 हो गई है। 3,62,437 नए डिस्चार्ज होने के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,07,95,335 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,18,458 है। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,32,950 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 31,48,50,143 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 17,33,232 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,22,20,164 हो गया है।