भारत में पिछले 24 घण्टों में 3,43,144 नए मामले सामने आए, 4 हजार लोगों की गई जान


दिल्ली। भारत में पिछले 24 घण्टों में COVID19 के 3,43,144 नए मामले सामने आए और 4 हजार लोगों की मौत हो गयी। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,40,46,809 हो गई है। 4,000 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,62,317 हो गई है।

वहीं 3,44,776 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,00,79,599 पहुंच गई है। देश में अभी कुल सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,893 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 20,27,162 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,92,98,584 हो गया है।

भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 31,13,24,100 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,75,515 सैंपल कल टेस्ट किए गए।