‘‘राजस्थान मुद्रांक एवं पंजीयन विधियां’’ पुस्तक का लोकार्पण


जयपुर। RAS Club जयपुर में RAS भगवत सिंह राठौड़, अति. महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक एवं उमेश जोशी Retd. AAO द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘राजस्थान मुद्रांक एवं पंजीयन विधियां’’ का विमोचन एवं लोकार्पण किया गया।

RAS क्लब में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पुस्तक का लोकार्पण, IAS राजेश्वर सिंह, अध्यक्ष राजस्व मंडल, IAS के.के. पाठक, शासन सचिव वित्त (राजस्व), शासन विशिष्ठ सचिव IAS नरेश ठकराल, IAS महावीर प्रसाद निबंधक एवं महानिरीक्षक राजस्व मंडल, IAS पवन अरोड़ा, कमिशनर हाउसिंग बोर्ड एवं गौरव बजाड़ अध्यक्ष राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व IAS जी.एस. कुशवाहा, धर्मेन्द्र भटनागर, IAS अरुण गर्ग, IAS टीकम चंद बोहरा, IAS शरद मेहरा, RAS शाहीन अली, RAS पंकज ओझा, RAS विनोद पुरोहित, RAS जी.एस. राठौड़, RAS शरद तिवारी, शिराज अली ज़ैदी, आदि के साथ अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे एवं तहसीलदार सेवा के अध्यक्ष और अन्य अधिकारीगणों द्वारा गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की गई। इस अवसर पर पुस्तक के प्रकाशक राजेन्द्र बाफना भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन RAS राजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया।

पुस्तक का प्रकाशन बाफना पब्लिकेशन द्वारा किया गया एवं पारस बाफना द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया ग्रया। इस अवसर पर लेखक RAS भगवतसिंह राठौड़ द्वारा बताया गया कि राजस्थान में पूर्व के स्टाम्प एक्ट से संबंधित सभी नियम एवं न्यायालयों के प्रमुख-प्रमुख निर्णय एक स्थान पर संकलित नहीं थे, इस समस्या को दृष्टिगत रखते हुए सभी अधिकारियों को इससे संबंधित कानूनों, नियम, परिपत्र, विभिन्न न्यायालयों के प्रमुख सभी निर्णयों को एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके, इस हेतु इस पुस्तक को लिपिबद्ध किया गया जो सभी अधिकारी के साथ आमजन के लिए समान रूप से उपयोगी होगी।

अध्यक्ष राजस्व मंडल IAS राजेश्वर सिंह जी द्वारा इस शानदार पुस्तक की प्रस्तुति की सराहना की गई, एवं इस पुस्तक की विषय वस्तु के उपयोगी होने हेतु विचार व्यक्त किए गए। साथ ही के के पाठक आईएएस द्वारा विधि के नियमो की सरलता और टेक्नोलॉजी के युग मे आमजन के उपयोगी होने हेतु सरलीकरण पर जोर दिया गया। अन्य अधिकारी महानुभावों द्वारा भी इस पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बोलते हुए पवन अरोरा आईएएस द्वारा उनके द्वारा किये गए सुधारो पर भी प्रकाश डाला गया। और रास3 एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव बजाड़ द्वारा लेखक को शुभकामनाएं दी गयी। RAS पंकज ओझा और विनोद पुरोहित द्वारा लेखक भगवतसिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।