ऊषा शर्मा बनीं राजस्थान की नई मुख्य सचिव, निरंजन आर्य को बनाया गया CM सलाहकार


जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्ति के बाद में वरिष्ठ आईएएस रहे निरंजन आर्य को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना सलाहकार नियुक्त कर दिया। वहीं ऊषा शर्मा राज्य की दूसरी महिला मुख्य सचिव बनाई गई हैं। 1985 बैच की IAS ऊषा शर्मा, जून 2023 में ऊषा शर्मा सेवानिवृत्त होंगी। 13 साल बाद राजस्थान में दूसरी महिला CS बनीं हैं।

बता दें साल 2022 में राजस्थान का नया मुख्य सचिव बनने की दौड़ में 10 आईएएस अधिकारी थे। ऐसा पहली बार हो रहा हुआ जब सीएस की दौड़ में शामिल आईएएस अधिकारियों में चार महिलाएं भी शामिल रहीं। राजस्थान में साल 2009 में पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में कुशल सिंह की नियुक्ति हुई थी। उनके बाद यह दूसरा मौका है जब कोई महिला आईएएस सीएस बनीं हैं।<