जयपुर। उषा शर्मा राजस्थान सरकार की नई मुख्य सचिव होंगी। इस पर निर्णय हो चुका है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1985 बैच की अधिकारी ऊषा शर्मा राज्य की दूसरी महिला मुख्य सचिव हैं। इनसे पहले कुशल सिंह पहली महिला मुख्य सचिव रह चुकी हैं। ऊषा शर्मा वर्तमान में दिल्ली में खेल एवं युवा मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापित थी। राजस्थान कैडर की आईएएस ऊषा शर्मा के पति बीएन शर्मा भी भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत हो वर्तमान में विद्युत नियामक आयोग में पदस्थापित है।
बता दें साल 2022 में राजस्थान का नया मुख्य सचिव बनने की दौड़ में 10 आईएएस अधिकारी थे। ऐसा पहली बार हो रहा हुआ जब सीएस की दौड़ में शामिल आईएएस अधिकारियों में चार महिलाएं भी शामिल रहीं। राजस्थान में साल 2009 में पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में कुशल सिंह की नियुक्ति हुई थी। उनके बाद यह दूसरा मौका है जब कोई महिला आईएएस सीएस बनीं हैं।
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी की निकट रिश्तेदार है। इनका सेवा कार्यकाल जून 2023 तक है।