राजस्थान में गैस एजेन्सी संचालक पाक के लिए जासूसी करते गिरफ्तार


झुंझुनूं। मिलिट़्री इंटेलीजेन्स दक्षिणी कमान के इनपुट पर एक और पाकिस्तानी जासूस की गिरफ़्तारी हुई है। जासूसी के आरोप में इण्डेन गैस एजेन्सी संचालक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं में आर्मी कैम्प नरहड की गोपनीय सूचनाओं को पाकिस्तानी हैंडलिंग अफसर को पहुंचाने पर गिरफ़्तारी हुई है।

धनराशि के प्रलोभन में वाट्सअप के ज़रिये फ़ोटोग्राफ़ व गोपनीय जानकारी भेजी गई। 12 सितम्बर को आरोपी को हिरासत में लिया गया था। मोबाइल की छानबीन हुई और पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। DG इंटेलीजेन्स उमेश मिश्रा ने ये जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि हाल ही जासूसी के आरोप में रेलवे के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया था।