अलवर. राजस्थान पुलिस द्वारा पकड़ा गया कुख्यात अपराधी और गैंगेस्टर पपला गुर्जर के साथ पकड़ी गई महिला मित्र को भी पुलिस ने शुक्रवार को बहरोड़ कोर्ट में पेश किया गया. उसे सात दिन की रिमांड पर पुलिस ने लिया है. पुलिस की शुरुआती पूछताछ के मुताबिक पपला गुर्जर की जिया से जिम में दोस्ती हुई थी. जो विधवा है और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जिम चलाती है. पपला जब जिम जाने लगा तो दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और कुछ ही दिन में दोनों के बीच ऐसी दोस्ती हो गई कि एक साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे. लेकिन पुलिस तो 6 सितम्बर 2019 से ही पपला के पीछे थी. लगातार उस पर नज़र रख रही थी. 1 साल 4 माह 23 दिन के बाद पपला तक पुलिस पहुंची. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दो मंजिल मकान में पपला रह रहा था. वहीं पर उसकी महिला मित्र मिली.

हालांकि पुलिस का कहना है कि जिया उसके साथ पिछले करीब 12 दिनों से ही रह रही थी. यह भी हो सकता है कि पपला उसके सम्पर्क के काफी दिनों से है. लेकिन, इसके बारे में पुलिस का कहना है कि अभी अनुसंधान चल रहा है. पूछताछ के बाद आगे जानकारी दी जा सकेगी. पुलिस के अनुसार जिया व पपला दोनों करीब 12 दिन से साथ रह रहे थे. पकड़े जाने के बाद पुलिस जिया को भी कोल्हापुर से अलवर के बहरोड़ लेकर आई है. यहां पुलिस ने जिया को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने जिया को सात दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की. इस दौरान पुलिस उससे पूछताछ करेगी. ताकि पपला व जिया के बीच के राज का खुलासा हो सके. इससे पपला की अपराध की दुनिया की परतें उखाड़ी जा सकें. पता चला है की जिया के माता-पिता डॉक्टर हैं. लेकिन, वह अलग जिम रहकर जिम चलाती है. एएसपी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि अभी अनुसंधान जारी है. पपला के बहरोड़ थाने के भाग जाने के बाद से ही पुलिस के आला अधिकारी चेन से नहीं बैठे थे. हरियाणा सहित कई राज्यों के पुलिस अधिकारियों से बराबर चर्चा होती रही. उसी का परिणाम है कि पपला पुलिस की गिरफ्त में आया. आगे पपला से जुड़े पूरे अपराध के नेटवर्क को तोड़ने की ओर कदम बढ़ाया जाएगा.