कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को पुलिस ने दिया धक्का, बाईं पसली में हुआ फ्रैक्चर


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की पसली में फ्रैक्चर हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को दिल्ली में पार्टी के विरोध के दौरान आज पुलिस द्वारा धक्का दिए जाने के बाद उनकी बाईं पसली में फ्रैक्चर हो गया.

कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली में पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें धक्का दिया, जिसके बाद उनकी पसली में फैक्चर हो गया है। कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी पर पार्टी के विरोध मार्च के दौरान पुलिस की धक्कामुक्की में उसके कई अन्य नेताओं को चोटें आई हैं।

कांग्रेस के इस दावे पर फिलहाल पुलिस की प्रतिक्रिया नहीं आई है। उधर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'पूरे दिन कांग्रेस के नेताओं पर जानलेवा हमला किया गया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पर जानलेवा हमला बोला गया। सांसद शक्ति सिंह गोहिल पर हमला हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा गया।'