जयपुर.पूर्व मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को राजस्थान का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ और शीतल धनकड़ को सूचना आयुक्त बनाया गया है.
राज्यपाल कलराज मिश्र ने जारी किए आदेश जारी किये है. यह नियुक्ति राजस्थान सरकार के रिकमेंडेशन पर की गई है.

खास बात यह है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले लेखनी के धनी वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ को राजस्थान का सूचना आयुक्त बनाया गया है जिसकी पत्रकार जगत में भी सराहना की जा रही है.