नई दिल्ली. सिंघू बाॅर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त झड़प हुई है. दोनों ओर से पत्थरबाजी और लाठीबाजी की गई. पुलिस ने मौके पर स्थिति संभालने के लिए बल प्रयोग किया. आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. एक एसएचओ को तलवार से वार कर घायल कर दिया गया, इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल स्थिति काबू में बताई जा रही है. एसएचओ अलीपुर के साथ कुछ और पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है. वहीं किसान और स्थानीय लोग भी इस आपसी झड़प में घायल हो गए हैं. एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है.