राजस्थान में मास्क लगाना अनिवार्य हुआ, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना


जयपुर. राजस्थान सरकार राज्य ने राज्य में मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए बकायदा कानून लाया जा रहा है. सरकार विधानसभा सत्र में इस संबंध में एक विधेयक ले आई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जब तक दवा नहीं आती तब तक मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने जैसे उपाय अपनाकर ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।