नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और केरल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही पांचों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है।
- 27 मार्च को असम में पहले चरण का चुनाव, 1 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव, अप्रैल को तीसरे चरण का चुनाव 6 अप्रैल को।
- पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में एक ही चरण में 6 अप्रैल को होगा चुनाव।
- पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 27 मार्च को। इसके बाद 01, 06, 10, 17, 22, 26 और 29 अप्रेल को होंगे चुनाव।
- 2 मई को पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।
- चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान किया गया है।
- सभी चुनाव वाले राज्यों में उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था दी गई है।
- उम्मीदवार समेत पांच लोग घर-घर जाकर प्रचार प्रसार कर सकेंगे।
- चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान और पूरी चुनावी मतदान प्रक्रिया के दौरान कोविड गाइडलाइंस की पालना सुनिश्चित की जाएगी।
- सभी राज्यों में संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ को कमान सौंपने का निर्णय लिया गया है।

- मतदान का समय भी इस बार एक घंटा बढ़ाया गया है। सभी संवेदनशील पोलिंग बूथ की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
- जिस दिन त्यौहार होंगे या कोई परीक्षा में रखी गई है उस दिन वोटिंग नहीं होगी।
- नामांकन के वक्त अधिकतम दो लोग साथ जा सकेंगे।
- रोड शो के दौरान अधिकतम 5 गाड़ियां काफिले में हो सकेगी शामिल।