एलपीजी घरेलू स‍िलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, 50 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर


LPG Cylinder Price: महंगाई की मार के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से बढ़ा दिए गए हैं। एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत में तेल कंपन‍ियों की तरफ से भारी बढ़ोतरी की गई है। कंपन‍ियों ने 6 जुलाई की सुबह से घरेलू गैस स‍िलेंडर 50 रुपये महंगा कर द‍िया है। इसके साथ ही द‍िल्‍ली में गैस स‍िलेंडर की कीमत बढ़कर 1053 रुपये पर पहुंच गई है। इसके अलावा कोलकाता में घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत 1079, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्‍नई में 1068.50 रुपये हो गई है।