भारत में 25 मई से फिर शुरू होगी हवाई सेवा, लॉकडाउन के बीच बड़ी राहत


नई दिल्ली. देश के लिए बड़ी खबर है, लॉकडाउन के बीच धरातल पर खड़े विमान फिर से उडान भर सकेंगे. 25 मई से भारत में घरेलू उडानें फिर से शुरू हो जाएंगी. हालांकि इस दौरान हवाई यात्रा करना पहले जैसा नहीं रहेगा, कोरोना संक्रमण से बचाव के हर उपाय के साथ ही सफर किया जा सकेगा या इन उडानों का कंपनियां संचालन कर सकेंगी. हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अभी मंजूरी नहीं दी गई है.

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस संबंध में एक ट्वीट कर घरेलू उडानों को फिर से चलाने की जानकारी दी, साथ ही कहा कि सभी एयरपोर्ट तैयार रहें.

गौरलतब है कि जब से लॉकडाउन हुआ है पैसेंजर विमान पूरी तरह से बंद पडे थे. हजारों करोड का घाटा हवाई सेवा प्रदाता कंपनियों को हो रही थी, आमजन भी परेशान था तो इस क्षेत्र से जुड़ा स्टाफ भी बेरोजगारी की कगार पर आ रहा था. इस बीच लगातार इन कंपनियों की मांग थी कि हवाई सेवा को भी निर्धारित शर्तों के साथ उडान की इजाजत दी जा सकती है. जिसके बाद यह फैसला लिया गया है.

बता दें कि देश में हर रोज करीब 6500 घरेलू उड़ानें होती हैं और हर साल 144.17 मिलियन पैसेंजर्स सफर करते हैं.