रिश्वतखोर डॉक्टर साहब 4 हज़ार की रिश्वत लेते ट्रैप


जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. रोशन लाल शर्मा को रिश्वत लेते ट्रैप किया. विभाग में लगी गाड़ी का बिल पास करने की एवज में 4 हज़ार की रिश्वत मांग रहे थे, इसी दौरान परिवादी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई. जैसलमेर ACB टीम ने एसीबी के डीजी बीएल सोनी के निर्देश पर एसीबी के एडीजी एमएन दिनेश के निर्देशन में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB डिप्टी एसपी अनिल पुरोहित ने मौके पर अपनी टीम के साथ डॉक्टर को ट्रैप किया.