गरबा खेलते वक्त दिल की सेहत को ना डालें खतरे में, अपनाएं यह हेल्थ टिप्स


गुजरात में साल 2023 गरबा खेलते में हुए हार्ट प्रोब्लम के चलते करीब 40 लोगों की मौत के मामले सामने आए। जिनमें एक ही दिन में 10 लोगों की मौत से पूरा देश अचानक सदमें में आ गया। इनमें ज्यादातर लोग 35 साल से कम उम्र के थे। ऐसे में जब भी नवरात्रि में गरबा खेलें तो सोच समझकर खेलें। गरबा खेलते समय हार्ट अटैक का खतरा अधिक हो सकता है क्योंकि यह एक अत्यधिक एनर्जेटिक और फिजिकल एक्टिविटी है, जो कई घंटों तक लगातार चल सकती है। जो लोग फिट नहीं हैं, या जिन्हें पहले से हृदय संबंधी समस्याएं हैं, उनके लिए यह एक्टिविटी खतरनाक हो सकती है। सही तैयारी और सावधानी बरतकर आप गरबा का आनंद ले सकते हैं और हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।

प्रमुख कारण:

हार्ट अटैक के प्रमुख कारण:
अचानक शारीरिक तनाव: गरबा खेलते समय शरीर को अचानक से बहुत ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। अगर शरीर इस शारीरिक तनाव के लिए तैयार नहीं है, तो हृदय पर अत्यधिक दबाव पड़ सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

अस्वस्थ जीवनशैली:
आजकल की अस्वस्थ जीवनशैली जैसे ज्यादा जंक फूड का सेवन, शारीरिक गतिविधियों की कमी और अधिक वजन होने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे लोग गरबा जैसे उत्सव में अचानक शारीरिक गतिविधि करते हैं, तो हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है।

नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक कर इंडिया हेल्थ पर यह आर्टिकल पूरा पढें। 

हाई जोश के साथ खेलें गरबा, लेकिन दिल की सेहत को ना डालें जोखिम में