दिल्ली में इजराइल दूतावास के पास ब्लास्ट. पुलिस के अनुसार यह ब्लास्ट फुटपाथ के पास हुआ. इसमें कई कारों को नुकसान हुआ. औरंगजेब मार्ग पर स्थित इजराइल दूतावास के पास हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी फिलहाल किसी आतंकवादी ग्रुप ने नहीं ली है. हालांकि यह ब्लास्ट कैसे हुआ है दिल्ली पुलिस जांच कर रही है. सुरक्षा एजेंसियां भी दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद अलर्ट हो गईं हैं.