कबूतरबाजी और मानव तस्करी के मामले में दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 2 साल की सजा


कबूतर बाजी और मानव तस्करी के मामले में आखिरकार दलेर मेहंदी पर शिकंजा कस दिया गया है। पटियाला के एडिशनल सेशन जज ने पंजाबी गायक दिलेर मेहंदी की अपील खारिज कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साल 2018 में दलेर मेहंदी को ट्रायल कोर्ट ने कबूतरबाजी के केस में 2 साल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद दलेर मेहंदी को जमानत मिल गयी थी। दलेर मेहंदी ने सेशन कोर्ट में फैसले को चुनौती दी थी। जिसमें आज एडिशनल सेशन जज ने दलेर मेहंदी की अपील को खारिज कर दिया है। साल 2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ पटियाला में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता के वकील गुरमीत सिंह ने बताया कि 2003 के मानव तस्करी मामले में गायक दलेर मेहंदी को दो साल कैद की सजा सुनाई गई है. उन्हें (पुलिस द्वारा) हिरासत में लिया गया है. परिवीक्षा पर रिहाई के लिए उनका आवेदन भी अदालत ने खारिज कर दिया. बता दें कि, दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपनी मंडली के सदस्यों के रूप में लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने के लिए मोटी पैसेज मनी चार्ज की थी. 2018 में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने दोनों भाइयों को दोषी ठहराया था और उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई थी. जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी और बाद में उन्होंने सत्र अदालत में अपील दायर की थी.