भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज मंगलवार सुबह 7 बजे तक की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 204.60 करोड़ से अधिक (2,04,60,81,081) हो गया है। इस उपलब्धि को 2,71,14,804 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.91 करोड़ से अधिक (3,91,03,881) किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए एहतियाती खुराक 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई।
सुबह 7 बजे तक की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
1. देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की कुल 204.6 करोड़ खुराक (93.33 करोड़ दूसरी खुराक और 9.28 करोड़ एहतियाती खुराक) दी गई
2. पिछले 24 घंटों में 26,77,405 खुराक दी गई
3. भारत में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 1,39,792 सक्रिय मामले 0.32 प्रतिशत
4. मरीजों के स्वस्थ होने की दर इस समय 98.49 प्रतिशत
5. पिछले 24 घंटों में 17,897 मरीज स्वस्थ हुए, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,83,787 हुई
6. पिछले 24 घंटों में 13,734 नये मामले दर्ज
7. दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.34 प्रतिशत
8. साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 4.79 प्रतिशत
9. अब तक कुल 87.58 करोड़ जांच की जा चुकी हैं.
10. पिछले 24 घंटों में 4,11,102 जांच की गईं