वैक्सीन आने के बाद भी खतरा बेकाबू, चार राज्यों में हालात चिंताजनक, नागपुर में 7 दिन का पूर्ण लॉक डाउन घोषित


नई दिल्ली. भारत में कोरोना की वैक्सीन आ चुकी है. बावजूद इसके कोरोना का खतरा टल नहीं रहा, बल्कि जाते-जाते कोरोना फिर से लौटता हुआ दिखाई दे रहा है. हालात ये हैं कि देश के 4 राज्य में स्थिति फिर चिंताजनक बन गई है. महाराष्ट्र के नागपुर में तो 7 दिन के लिए लॉक डाउन लगा दिया गया है.

इस बीच सबसे बड़ी खबर यह है कि हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 11 मार्च को दोपहर 1 बजे तक 2.57 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. सरकारी हेल्थ सेंटर पर 71% और प्राइवेट में 28.77% वैक्सीनेशन हुआ है.

Corona virus latest update

नीति आयोग और हेल्थ मिनिस्ट्री के अधिकारियों ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महाराष्ट्र के हालात सबसे खराब हैं, तो वहीं मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में केस लगातार बढ़ रहे हैं. सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है.

देश में रिकवरी रेट 97% है वहीं मौतों की दर 1.4% और एक्टिव केसों की दर 1.6% है. भारत की बात करें तो अब तक कुल 1.12 करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 1.09 करोड़ ठीक हो चुके हैं. 1.58 लाख की मौत हुई है, जबकि 1.85 लाख का इलाज चल रहा है.