राजस्थान में कोरोना का कहर बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग की 4 घंटे मैराथन बैठक, सैंपलिंग और टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश


जयपुर। प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग और टेस्टिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा जांचें होंगी उतना ही जल्दी हम कोविड संक्रमण को नियंत्रित कर सकेंगे। गालरिया मंगलवार को प्रदेश भर की मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य, सीएमएचओ, पीएमओ, माइक्रोबायोलॉजी के नोडल ऑफिसर, ब्लॉक सीएमओ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे थे। उन्होंने माइक्रोबायोलॉजिस्ट से कहा कि आने वाले दिनों में टेस्टिंग और भी बढ़ सकती है। ऐसे में मैनपावर की कमी नही रहने दें। उन्होंने अधिकारियों को दूरस्थ क्षेत्रों में निरंतर सर्विलांस करने के भी निर्देश दिए। प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि प्रदेश के 532 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स में से 473 प्रारंभ हो गए हैं। शेष भी जल्द ही कमीशंड हो जाएंगे। उन्होंने कहा कहा कि 40 हजार ऑक्सीजन कंसनट्रेटर और अन्य उपकरणों से 1050 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की उपलब्धता होने लगेगी।

a कोविड प्रबंधन में जिला स्तर पर कार्मिकों का प्रशिक्षण, शुद्ध के लिए अभियान, आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पहचान व प्रगति, बजट के दौरान स्वीकृत भूमि अवाप्ति सहित कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान एमडी एनएचएम अरुणा राजोरिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिवांगी स्वर्णकार, खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील शर्मा, आरएमएचसीएल की प्रबंध निदेशक अनुपमा जोरवाल, जनस्वास्थ्य निदेशक वीके माथुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।