Coronavirus Cases Today in India: भारत मे कोरोना वायरस (Coronavirus बेकाबू रफ्तार से बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 64 हजार 202 नए केस सामने आए और 315 लोगों की मौत हो गई. इस बीच अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 5753 मामले सामने आ चुके हैं.
देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 14.78% पहुंच गई है. हालांकि पिछले 24 घंटों में 1 लाख 9 हजार 345 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 48 लाख 24 हजार 706 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं.

बता दें कि कल देश में कोरोना वायरस के 2 लाख 47 हजार 417 मामले सामने आए थे. यानी आज कल से 16 हजार 785 ज़्यादा मामले मिले हैं. आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 12 लाख 72 हजार 73 और मौतों का आंकड़ा 4 लाख 85 हजार 350 हो गया है.