राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में तीसरी लहर की सबसे ज्यादा मौतें, कोरोना डेथ रेट 1.44 फीसदी


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 45 मरीजों की मौत हो गई. राजधानी में कोरोना डेथ रेट 1.44 फीसदी रही. तीसरी लहर में एक दिन में होने वाली सबसे ज्यादा मौत दर्ज की गई हैं. 5 जून के बाद एक दिन में इतनी ज्यादा मौत हुई हैं. राजधानी में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 25,586 हो चुकी है. इसके अलावा होम आइसोलेशन में 48,356 मरीज हैं. तीसरी लहर में अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की जरूरत कम पड़ रही है, लिहाजा ज्यादातर लोगों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग को किया गया है अलर्ट।