ऑडियो वायरल कांड में विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेन्द्र सिंह कांग्रेस से निलंबित, कांग्रेस ने गजेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी की मांग की


जयपुर. राजस्थान में सियासी ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है, गुरुवार रात राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त का ऑडियो वारयल होने के बाद शुक्रवार सुबह कांग्रेस ने एक और बड़ा एक्शन लेते हुए कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह और भंवरलाल शर्मा को ऑडियो वायरल की जांच होने तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया. वहीं राजद्रोह का मामला दर्ज कर जांच करने की मांग की है.

शुक्रवार सुबह कांग्रेस की ओर से रणदीप सुरजेवाला और पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी.

 

कांग्रेस के 10 बडे आरोप और मांगे.


1- बीजेपी ने जनता के जनमत का चीरहण और प्रजातंत्र के अपहरण की घिनौनी साजिश की, यह साजिश कोरोना काल में भाजपा और मोदी सरकार द्वारा की जा रही है, कोरोना महामारी के बीच भाजपा और मोदी सरकार ने यह साजिश रची.


2- इस तथाकथित वायरल बातचीत में पैसों की सौदेबाजी और विधायकों की निष्ठा बदलवाकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने की मंशा और साजिश साफ हो गई है. यह लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है.


3- एसओजी गजेंद्र सिंह शेखावत को गिरफ्तार करें.


4- दलाल की भूमिका निभा रहे संजय जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, और तुरंत गिरफ्तारी की जाए.


5- विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए काला धन कहां से आया? ट्रांसफर कैसे हुआ, किस किस को पैसा दिया गया इसकी पूरी जांच हो.


6- कौन सी एजेंसियां सरकार की मदद कर रही हैं, और ऊपरी स्तर पर गजेन्द्र सिंह के अलावा इस मामले में कौन लोग शामिल हैं खुलासा हो.


7- इस पूरे मामले में सचिन पायलट सामने आकर स्थिति स्पष्ट करें और अपनी बात रखें.


8- कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह और भंवरलाल शर्मा को ऑडियो वायरल की जांच होने तक पार्टी की प्राथमित सदस्यता से निलंबित कर दिया गया.


9- वायरल ऑडियो में नाम सामने आने के बाद प्रेसवार्ता में मौजूद विधायक चेतन डूडी ने कहा इस मामले में जांच में पूरा सहयोग करेंगे, और सच सामने रखेंगे.


10- गजेन्द्र सिंह पर पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि वो राजस्थान में पानी की कमी पूरी नहीं कर रहे हैं बल्कि भ्रष्टाचार की गंगा बहा रहे हैं.