MP में शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 नए मंत्रियों ने ली शपथ


मध्य प्रदेश. कोरोना संकट और लोक डाउन के बीच लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा की शिवराज सरकार का गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार किया गया, जिसमें राजभवन में करीब 28 विधायको ने मंत्री पद की शपथ ली. इसमें शिवराज सिंह के पिछले मंत्रिमंडल में सीनियर विधायक व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भूपेंद्र सिंह यशोधरा, राजे विजय शाह ने मंत्री पद की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण के साथ ही अब शिवराज के मंत्रिमंडल में 34 मंत्री हो गए है.

बड़ी बात यह रही कि मंत्रिमंडल विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 12 नेता मंत्री बने हैं. शिवराज की पुरानी टीम से गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, यशोधरा राजे और विश्वास सारंग मंत्री बने हैं. प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिसोदिया, इमरती देवी और प्रद्युम्न सिंह कमलनाथ सरकार में मंत्री रह चुके हैं. शिवराज की टीम में अब सीएम समेत 34 मंत्री, पिछली बार मिनी कैबिनेट में 5 मंत्रियों ने शपथ ली थी.