जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद में जैसे ही उन्हें खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी मिली तो तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया। उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बारे में राज्य की जनता को ट्वीट करके जानकारी दी। अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि
'मेरी पत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत कोविड पॉजिटिव आ गई हैं (असिम्प्टोमैटिक)। प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका ट्रीटमेंट प्रारम्भ हो गया है। अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ सांय 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा।'