Covid19: ऑक्सीजन और दवाओं की किल्लत, राजस्थान CM गहलोत ने की PM मोदी से बात


नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान में कोरोना संकट के बीच बढ़ती ऑक्सीजन की किल्लत और दवाइयों की कमी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलिफोनिक चर्चा की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से कहा कि 'जिस प्रकार पूरे कंट्री के ऑक्सीजन प्लांट को एक्वायर कर लिया भारत सरकार ने और वो अलॉट कर रहे हैं सब जगह राज्यों को ऑक्सीजन, उसी ढंग से देश के अंदर जितने टैंकर हैं वो भी एक्वायर करें, बिना टैंकर के ऑक्सीजन आएगी ही नहीं राज्यों में जितना अलॉटमेंट कर रहे हो आप ऑक्सीजन, साथ में टैंकर भी दो, तब जाकर के जो शिकायत है राज्यों की वो समाप्त हो पाएगी, चाहे दिल्ली हो चाहे राजस्थान हो चाहे और कोई राज्य हो.' इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने प्राइम मिनिस्टर को रिक्वेस्ट करी कि पेशेंट्स की संख्या हमारे यहाँ (राजस्थान में) ज्यादा है, दवाइयां और ऑक्सीजन जो है, उसके हिसाब से हमें मिलना चाहिए, लोग तकलीफ में आने लग गए हैं राजस्थान में भी।