अजमेर में ख्वाजा के उर्स में सोनिया गांधी की ओर से CM गहलोत ने पेश की चादर


अजमेर. ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से चादर पेश की गई. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोनिया गांधी की ओर से अजमेर में ख्वाजा की मजार पर यह चादर पेश की. इन दिनों अजमेर में ख्वाजा का उर्स चल रहा है. इससे पहले भी उर्स के दौरान सोनिया गांधी हर साल अपनी ओर से चादर पेश करती रही हैं.

सोनिया गांधी की चादर को पेश करने के लिए गहलोत और डोटासरा खासतौर से अजमेर पहुंचे थे. दोनों ही बेंगलुरू से सीधे अजमेर पहुंचे थे. दोनों नेता कर्नाटक के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिव कुमार के पुत्र के विवाह में शामिल होने के लिए 17 फरवरी को बेंगलुरू गए थे. राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानू खान बुधवाली भी इस मौके पर मौजूद रहे.