जयपुर। राजस्थान में REET लेवल 2 का पेपर निरस्त कर दिया गया है। CM गहलोत ने इसकी घोषणा कर दी है। राजस्थान में REET परीक्षा पर CM अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि BJP ने नॉन इशू को भी इशू बनाने का धंधा कर रखा है। हर मुद्दे पर मीडिया ट्रायल में लग जाते हैं। 25 लाख छात्रों ने REET परीक्षा में भाग लिया। बहुत अच्छे से परीक्षा हुई। पर पूरे देश में पेपर लीक होने की नौबत क्यों आयी यह सोचने की जरूरत है।
CM ने कहा कि BJP का व्यवहार अच्छा नहीं रहा। REET पेपर लीक मामले में CM गहलोत ने कहा कि मैं तो SOG को कहना चाहूंगा कि BJP वाले जो पेपर लीक की पूरी पिक्चर बता रहे हैं वहां गैंगवार चल रहा है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए। CM के साथ मंत्री शांति धारीवाल, डॉ. बीडी कल्ला, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में REET मसले पर विपक्ष को भी जमकर घेरा और कहा कि जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है वह खतरनाक है। यह गैंगवार की लड़ाई है। अगर उन्हें पहले पता था तो उन्हें सरकार को अवगत करवाना चाहिए था ताकि परीक्षा से पहले ही एहतियात कदम उठाए जा सकते हैं। गहलोत ने उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल सहित कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह सब ठीक नहीं है चाहे कही भी लीक हो इस पर रोक लगनी चिाहए। हमने इसके कई एहतियात कदम भी उठाए भी हैं।
उधर डोटासरा ने कहा कि सरकार ने मामले में हर सख्त कदम उठाया। बावजूद इसके BJP ने राजनीति की। अब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।