जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इससे पहले उनकी पत्नी की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्होंने जो टेस्ट कराया उसमें खुद भी पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद को आइसोलेट कर दिया है और आइसोलेशन में ही राजस्थान सरकार से जुड़े हुए काम निपटा रहे हैं। इसके अलावा कोरोना नियंत्रण को लेकर लगातार अधिकारियों से आइसोलेटर रहकर ही VC के जरिए संपर्क में हैं। और आवश्यक दिशा निर्देश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दे रहे हैं।
सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि 'कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।'