राहुल गांधी बहुत समझदार नेता हैं, वो नहीं चाहते भाजपा और आरएसएस खत्म होः CM अशोक गहलोत


जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि 'भाजपा वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को समझ नहीं रहे हैं। मैं दस महीने उनके साथ रहा हूं, वह समझदार हैं। किसी ने उनसे सवाल किया था कि भाजपा मुक्त की बात क्यों नहीं करते? तो उन्होंने कहा था कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) खत्म नहीं होने चाहिए। हम उनसे विचारधारा के आधार पर लड़ेंगे, हमारी उनके साथ दुश्मनी नहीं है।'

गहलोत ने जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में प्रेस से मुखातिब होते हुए यह बात कही।

गहलोत ने कहा कि 'भाजपा और आरएसएस ने पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी को बदनाम करने का प्रयास किया। इनकी रणनीति कांग्रेस के नंबर एक के नेता पर हमले की रहती है।'