सिविल लाइंस भाजपा की पांडव सेना लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की कौरव सेना को मात देने के लिए कमर कस चुकी है: विधायक गोपाल शर्मा


जयपुर। सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास जयपुर शहर लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा के प्रधान चुनाव कार्यालय में चुनावी रण की    समीक्षा सभा का आयोजन किया गया। सभा में सिविल लाइन विधान सभा क्षेत्र के चारों मंडल के प्रमुख भी रहे उपस्थित। सभा का नेतृत्व सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर शहर के लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा द्वारा किया गया। सभा में जयपुर शहर लोकसभा चुनाव संयोजक डॉ. एस.एस. अग्रवाल, सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व महापौर निर्मला नाहटा, जयपुर शहर के पदाधिकारी, सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के पार्षदगण, पार्षद  प्रत्याशीगण एवं  सिविल लाइन विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष एवं अन्य सम्मानित गण, कार्यकर्ता मौजूद रहे। काफी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर मंथन हुआ। सभा में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  के विजय रथ  को आगे बढ़ाने के लिए 400 पार का उद्घोष किया गया।

जयपुर लोकसभा चुनाव संयोजक डॉ .एस.एस. अग्रवाल, सह प्रभारी सतीश चंदेल, लोकसभा चुनाव विस्तारक सौरभ वर्मा, सिविल लाइंस विधानसभा संयोजक पूर्व महापौर निर्मल नाहटा, जयपुर शहर जिला मंत्री रवि शर्मा, राजेश तांबी, रेखा राठौड़, विधानसभा प्रभारी सोहन बड़ोदिया, बनीपार्क मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, शांति नगर मंडल अध्यक्ष राकेश गुर्जर, सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष निर्मल राजपुरोहित, श्याम नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, सभी मंडल महामंत्री, मंडल महिला अध्यक्ष, युवा मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा पदाधिकारी, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा वार्ड पार्षद और पार्षद प्रत्याशी, सभी वार्ड संयोजक, सिविल लाइंस विधानसभा विस्तारक दीपक जोशी, बूथ और शक्ति केंद्र प्रभारी आदि समेत प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव तैयारी संबंधी सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कांग्रेस उम्मीदवार की नींद उड़ी हुई है, जिन्होंने विधानसभा में इतनी बुरी हार देखी है कि उन्होंने अपना पूरा नाम लिखना छोड़ दिया और आजकल सिर्फ प्रताप लेकर संबोधित कर रहे हैं। सिविल लाइंस भाजपा की पांडव सेना लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की कौरव सेना को मात देने के लिए कमर कस चुकी है। 
विधायक गोपाल शर्मा ने दिवंगत भाजपा नेता भंवरलाल शर्मा को याद करते हुए कहा कि जयपुर की हर गली में भाजपा को पहुंचाने का काम किसी व्यक्ति ने किया है तो वह भंवरलाल शर्मा थे। आज उनकी बेटी मंजू शर्मा चुनाव मैदान में हैं। विधायक शर्मा ने कहा कि हम अपनी बहन को सर्वाधिक वोट से जीत दिलाकर होली और नव संवत्सर पर तोहफा देंगे। बहन मंजू शर्मा के लिए शहर महिलाएं कंधे से कंधे मिलाकर चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में ले रही है। इससे जीत सुनिश्चित है मगर लड़ाई सिर्फ मार्जिन की है और वह भी 7 लाख मतों से विजयी बनाना है। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से हमें 1 लाख मतों की लीड दिलाने का संकल्प लिया। 
शर्मा ने कहा कि यही समय है सही समय है। हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार बनाने के भारत माता को याद करते हुए, पीएम मोदी के चेहरे को स्मरण करते हुए भाजपा को वोट देना है।