राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक 2023 के आयोजन की तिथि में परिवर्तन


जयपुर। राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक 2023 के आयोजन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब इन खेलों का शुभारंभ 5 अगस्तए 2023 को होगा। पूर्व में यह तिथि 10 जुलाई, 2023 निर्धारित थी। शासन सचिव, खेल विभाग नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना एवं अन्य कारणों के मध्यनजर इन खेलों के आयोजन की तिथियों में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन को लेकर राज्य सरकार की पूरी तैयारी है। इस अवधि में खिलाड़ियों को अभ्यास करने का पर्याप्त समय मिलेगा। खेलों में भाग लेने के लिए करीब 57 लाख लोगों ने पंजीकरण करवाया हैए जो एक विश्व रिकॉर्ड है। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आयोजन को लेकर काफी उम्मीदें जताई हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन होगा। इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए लगभग 57 लाख खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। उन्होंने कहा कि इन खेलों में बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं एवं नौजवान सब एक साथ खेलते हैं। जिससे प्रदेश में भाईचारा व सद्भावना के साथ ही खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में राजस्थान से उत्कृष्ट खिलाड़ी निकलेंगे। जो प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि इन खेलों के आयोजन से फिट राजस्थान.हिट राजस्थान की भावना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर जो टीमें जीतेंगी। उनके गांवों में महात्मा गांधी नरेगा योजना के माध्यम से 50.50 लाख रुपए की राशि से खेल स्टेडियम का निर्माण होगा। इसी प्रकार जो खिलाड़ी राज्य स्तर पर चैम्पियन बनेंगे। उन्हें होमगार्ड भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी। खिलाड़ियों को राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश में प्राथमिकता मिले। ऐसी योजना बनाई जाएगी। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को ट्रैक सूट एवं तहसील स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को मैडल्स व सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। वहीं खेलों में भाग लेने वाले सभी लगभग 57 लाख खिलाड़ियों को टी शर्ट्स उपलब्ध करवाई जाएगी।