10वीं व 12वीं के लिए CBSE बोर्ड परीक्षा 4 मई 2021 से


नई दिल्ली. 10वीं व 12वीं के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 4 मई 2021 से शुरू होगी। ये परीक्षाएं 10 जून 2021 तक पूरी की जाएंगी। परिणाम की घोषणा 15 जुलाई 2021 तक की जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च 2021 से शुरू की जाएंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Education Minister Nishank) ने अपने ट्विटर हैंडल पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित की है।