CBI Raid: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई का छापा पड़ा है। आबकारी नीति (Excise Policy) मामले में CBI ने दिल्ली-एनसीआर में 21 जगहों पर छापेमारी करते हुए मनीष सिसोदिया के घर और दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त (Delhi Excise Commissioner) अरावा गोपी कृष्ण का परिसर खंगाला। बड़ी संख्या में सीबीआई के ऑफिसर विभिन्न स्थानों पर मौजूद हैं और लगातार कार्य कर रहे हैं।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने खुद ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा कि, 'सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।'
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम CBI का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री जी के पास CBI के अलावा ED और IT भी है, उनका भी स्वागत करते हैं। पहली बार CBI का मामला दर्ज़ नहीं हुआ है। CBI के छापे पहले भी हुए हैं मगर सवाल ये है कि इनको मिला क्या? अगर किसी भी मामले में कुछ मिला हो तो बताएं।