हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव बगरहट्टा बने राजस्थान के सबसे बड़े SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य


जयपुर। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव बगरहट्टा को राजस्थान के सबसे बड़े s.m.s. मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाए गए हैं। राजस्थान सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर यह नियुक्ति दी गई है। फिलहाल वो कार्डियोलॉजी विभाग के HOD हैं।