जयपुर। कहते हैं विजेता कभी हार नहीं मानते और हार मानने वाले कभी विजयी नहीं होते। अगर आप रात में संतुष्ट हो कर सोना चाहते हैं तो सुबह दृढ संकल्प के साथ उठिए। असंभव और संभव के बीच का अंतर किसी व्यक्ति विशेष के दृढ संकल्प पर निर्भर करता है। और ऐसा ही कुछ साबित कर दिखाया है राजस्थान के एक साधारण परिवार में जन्में असाधारण प्रतिभा के धनी, दृढ़ संकल्पित, विज़नरी युवा विनायक शर्मा ने। जिन्होंने महज 29 साल की उम्र में खुद का सेटेलाइट रीजनल हिंदी न्यूज़ चैनल लॉन्च कर ना केवल देश की बल्कि दुनिया की मीडिया इंडस्ट्री में एक नया धमाका कर दिया है। इस चैनल की शुरुआत रविवार को हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने की।

अब 26 जनवरी को पब्लिक के बीच में यह चैनल होगा, और चैनल देश को समर्पित किया जाएगा। यह चैनल दुनिया के 160 देशों में लाइव देखा जा सकेगा। चैनल के फाउंडर और ग्रुप एडिटर विनायक शर्मा इससे पहले सच बेधड़क न्यूज़ पेपर, डिजिटल चैनल का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं।
विनायक शर्मा ने बताया कि चैनल में यंगेस्ट और अच्छी अनुभवी टीम को शामिल किया गया है जिसमें News18 नेटवर्क, NDTV, न्यूज़ नेशन, ज़ी न्यूज़, ABP न्यूज़, इंडिया न्यूज़, Etv जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके अनुभवी युवाओं को शामिल किया गया है।

चैनल की लॉन्चिंग पर एक भव्य सेलेब्रेटी नाईट का आयोजन हुआ जहां खचाखच भरे कार्यक्रम स्थल पर चक दे इंडिया…, कुर्बां हुआ…, ए खुदा मुझको बता…, जैसे गीतों की लाइव परफॉर्मेंस से जयपुर का ऐतिहासिक अलबर्ट हॉल गूंज उठा। सच बेधड़क चैनल की लॉन्चिंग के लिए हेरिटेज आंगन पर सजाई एक शाम बेधड़क में बॉलीवुड सिंगर्स सलीम सुलेमान ने बॉलीवुड हिट्स गाकर जोश भर दिया। साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस और स्टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह ने लोगों के बीच जाकर और स्टेज पर कॉमेडी की शाम सजाई तो अक्षय कुमार के डुप्लीकेट कहे जाने वाले विकल्प मेहता ने डांस-गाने और एंकरिंग में रंग जमाया।
बेधड़क शाम की शुरुआत सिंगर-एंकर मनमीत ने गणेशा गाने से की। उनका गाया देवा श्री गणेशा… ने राजस्थान और देश के कई शहरों से आए आम-खास लोगों में भक्ति और जोश का संचार किया। इसके बाद उन्होंने वो हसीना-वो नीलम परी, दर्द ए डिस्का के साथ राजस्थानी गाना लुकछुप जाओ जी… चौधरी…, आजा-आजा दिल नीचौड़े… जैसे गानों से जयपुराइट्स और अन्य मेहमानों को एंटरटेन किया।
गौरतलब है कि तेज होती सर्दी भी लोगों का जोश कम नहीं कर सकी और हजारों लोगों ने लाइव इवेंट को एंजॉय किया। अलबर्ट हॉल पर बनाए गए स्टेज से लेकर न्यू गेट तक जाने वाले पूरे रास्ते में कार्यक्रम में आए लोगों का हूजूम था। परफॉर्मेंस के बीच ही कॉमेडियन भारती सिंह ने रेड ड्रेस में एंट्री ली और छा गई। उन्होंने जयपुर आने पर खुशी जाहिर की और अपने चिरपरिचत अंदाज में स्टेज से लोगों को एंटरटेन किया।। उन्होंने कहा, वे अपने बेटे को भी साथ लाई हैं और 2023 की विशेज देते हुए सामने बैठी महिलाओं को पास आने की बात की। उन्होंने सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के फाउंडर एंड ग्रुप एडिटर विनायक शर्मा को बधाई और उनसे कहा कि चैनल में कॉमेडी का भी हिस्सा रखा जाए। शर्मा ने भी दावा और वादा किया कि चैनल को नेशनल बनाएंगे और भारती सिंह ही उसमें फिर से आएंगी।
महिलाओं के बीच चला भारती के लाइव गेम का जादू कपिल शर्मा शो फेम कॉमेडियन भारती ने जहां अपने कॉमिक टाइमिंग से लोगों का मनोरंजन किया, वहीं उन्होंने पब्लिक के बीच जाकर उनसे इंटरएक्ट भी किया। वे खासकर महिलाओं के ग्रुपों में ज्यादा शामिल हुईं। इस दौरान भारती ने अपनी हरकतों और जोक्स से खूब ठहाके लगवाए। वे स्टेज छोड़कर लोगों के बीच गईं। उन्होंने महिलाओं को लाइव गेम भी खिलाए। इस दौरान गेम में भाग लेने वाली महिलाओं से सवालों के जरिए चुहलबाजी भी की, जिसे महिलाओ ने जमकर एंजॉय किया। इस दौरान सबसे इंटरेस्टिंग गेम टंग टूइस्टर रहा। इस खेल में महिलाएं खूब चूकीं, जिससे बीच-बीच में ठहाके लगते रहे। इसके बाद उन्होंने लेडीज के ग्रुप के साथ स्टेज पर डांस किया और कभी राजस्थानी घूमर तो कभी लंदन ठु मकदा… जैसे गीतों पर थिरकती रहीं।
फ्यूजन डांस से राजस्थानी अंदाज में किया वेलकम विकल्प मेहता के कहने पर डांसर्स ने राजस्थानी अंदाज में डांस के साथ वेलकम किया। इस दौरान के सरिया बालम… और फ्यूजन डांस छाया रहा। डांसर्स ने दीपों की माला के साथ स्टेज पर खूबसूरती से डांस कर स्वागत डांस किया। विकल्प मेहता भीड़ में से प्रकट हुए और वीआईपी जोन के ठीक पीछे लोगों के बीच डांस करने लगे। उनका ये अंदाज देखकर युवा रोमांचित हो उठे और उनके साथ डांस करते रहे।
इसके बाद उन्होंने स्टेज पर एंट्री ली और देशी बॉयज…, हुक्का बार… जैसे गानों पर परफॉर्मकिया। जयपुराइट्स में लगी रही सेल्फी लेने की होड़ भारती के साथ स्टेज से लेकर भीड़ तक सेल्फी लेने की होड़ मची रही। एक्ट्रेस ने भी किसी को निराश नहीं किया और जमकर फोटोज क्लिक कराई। भीड़ ज्यादा होने से स्टेज पर सिक्योरिटी बुलाकर सेल्फ का दौर थामना पड़ा। समापन सलीम-सुलेमान के साथ शाम का समापन सलीम-सुलेमान की परफॉर्मेंस से हुआ। उनके इंतजार में हर उम्र के लोग खड़े रहे और जैसे ही दोनों भाइयों ने स्टेज पर एंट्री ली तो उनका जोश दोगुना हो गया। सिंगर्स ने कु र्बान हुआ…, गीत से शुरुआत की और फिर ए खुदा मुझको बता… चक द इंडिया… जैसे गीतों से समां बांध दिया।
