भारतीय मानक ब्यूरो ने घनौली गाँव में फ़र्ज़ी ISI मार्क वाली 5000 पानी की बॉटलें जप्त की


भारतीय मानक ब्यूरो राजस्थान की टीम द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर दिनांक 08 अक्तूबर 2024 को घनौली गाँव में स्थित एलीवेट बेवरैजेज नामक बॉटल बंद पानी की कंपनी पर छापेमारी की कार्यवाही की गई । इस दौरान यह फैक्ट्री  भारतीय मानक ब्यूरो के वैध लाइसेंस  के बिना बॉटल बंद पानी का उत्पादन करती हुई पाई गई। भारतीय मानक ब्यूरो की टीम की तरफ से संयुक्त निदेशक , श्रीमती पूनम चौधरी एवं श्री सचिन गुप्ता, उपनिदेशक मौजूद थे। इस कार्रवाई के दौरान फ़र्ज़ी ISI मार्क वाली 5000 पानी की बॉटलें जप्त की गई । 
ग्राहकों की सुविधा के लिए भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा गूगल प्ले स्टोर एवं एप स्टोर पर BIS Care एप भी लॉन्च किया गया है जिससे ग्राहक स्वयं ही न केवल ISI एवं रजिस्ट्रेशन मार्क के विवरण को सत्यापित कर सकते हैं बल्कि BIS हॉलमार्क वाली ज्वेलरी पर HUID संख्या को भी सत्यापित कर उसकी प्रामाणिकता जान सकते हैं l इसी एप  के माध्यम से गुणवत्ता संबंधी शिकायत दर्ज करवाने का प्रावधान भी किया गया है |