मध्यप्रदेश के गुना से पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माता को कोरोना हो गया है. इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल ने उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है.
जानकारी के मुताबिक ज्योतिरादित्य और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत होने पर सोमवार को ही साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और लक्षण नजर आने पर दोनों का कोरोना टेस्ट हुआ था. आज दूसरे दिन उनके स्वास्थ्य में हालांकि सुधार हो रहा है. मंगलवार को आई दोनों की टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. अभी तक उनके कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का स्रोत पता नहीं चल सका है.इसका पता लगाया जा रहा है.