बीकानेर एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में पटरी से उतरी, 3 की मौत


कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार शाम 5 बजे एक ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण बड़ा हादसा हो गया। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके के मैनगुड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस (15633) पटरी से उतर गई (Bikaner express derailed). हादसे में 3 लोगों की मौत और कई सवारियों घायल हो गईं। गाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के पहिए पटरी से उतर जाने की सूचना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर राहत दल पहुंचे. मौके पर बचाव अभियान जारी है. पलटे हुए डिब्बों में बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं, जिनमें कई घायल हैं, उन्हें बचाया गया है.