राजस्थान के 1067 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत 2 लाख 44 हजार 879 नल कनेक्शन की मंजूरी


जयपुर. जल जीवन मिशन (जेजेएम) के अन्तर्गत राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) की बैठक में राजस्थान के 1067 गांवों में 1461.33 करोड़ रुपये की लागत से 161 ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं की मंजूरी प्रदान की गई, इनके तहत 2 लाख 44 हजार 879 हर घर नल कनेक्शन दिए जाएंगे.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सुधांश पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में रेग्यूलर विंग के तहत 337.38 करोड़ रुपये की लागत से 149 परियोजनाएं स्वीकृत की गई, इनसे 245 गांवों में 51 हजार 639 हर घर नल कनेक्शन दिए जाएंगे. वहीं मेजर प्रोजेक्ट्स के तहत 1123.95 करोड़ रुपये की लागत से 822 गांवों में एक लाख 93 हजार 240 हर घर नल कनेक्शन देने के लिए 12 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई. इसके अलावा राजसमंद एवं धौलपुर जिलों में सर्वे और डीपीआर तैयार करने के दो प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई.

मेजर प्रोजेक्ट्स में झालावाड़ में माधवी पेयजल आपूर्ति परियोजना में 32 गांवों में 5254 हर घर नल कनेक्शन के लिए 14.24 करोड़, गुलेंडी पेयजल आपूर्ति परियोजना में 78 गांवों में 12 हजार 355 हर घर नल कनेक्शन के लिए 34.21 करोड़, कालीखार पेयजल आपूर्ति परियोजना में 71 गांवों में 11 हजार 686 हर घर नल कनेक्शन के लिए 35.42 करोड़, छापी-झालावाड़ पेयजल आपूर्ति परियोजना में 218 गांवों में 38 हजार 607 हर घर नल कनेक्शन के लिए 150.99 करोड़, रायपुर-पिड़ावा-चनवाली पेयजल आपूर्ति परियोजना में 26 गांवों में 6164 हर घर नल कनेक्शन के लिए 27.33 करोड़ तथा पीपलाद पेयजल आपूर्ति परियोजना में 14 गांवों में 3434 हर घर नल कनेक्शन के लिए 9.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की गई। इसी प्रकार नागौर में डेगाना, भैरूंदा, रियां और जायल के 10 गांवों और 323 ढाणियों में 8460 हर घर नल कनेक्शन के लिए 60.90 करोड़, डीडवाना और बोलासर के 34 गांवों और 240 ढाणियों में 8267 हर घर नल कनेक्शन के लिए 61.23 करोड़ तथा परबतसर में 10 गांवों और 624 ढाणियों में 15 हजार 212 हर घर नल कनेक्शन के लिए 104.09 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई.

इसके अलावा कोटा में रामगंज पचपहाड़ पेयजल आपूर्ति परियोजना में 181 गांवों में 38 हजार 69 हर घर नल कनेक्शन के लिए 169.51 करोड़, नागौर में मकराना ब्लॉक में 17 गांवों में 16 हजार 931 हर घर नल कनेक्शन के लिए 113.38 करोड़ तथा धौलपुर में 131 गांवों में 28 हजार 801 हर घर नल कनेक्शन के लिए 343.39 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई.

एसीएस ने बताया कि रेग्यूलर विंग में प्रतापगढ़ जिलें में 13 गांवों में 12 परियोजनाओं के तहत 3117 हर घर नल कनेक्शन के लिए 18.76 करोड़, अलवर में 42 गांवों में 37 परियोजनाओं के तहत 7819 हर घर नल कनेक्शन के लिए 34.21 करोड़, बांसवाड़ा में 22 गांवों में 11 परियोजनाओं के तहत 8787 हर घर नल कनेक्शन के लिए 59.42 करोड़, बारां में 33 गांवों में 33 परियोजनाओं के तहत 9752 हर घर नल कनेक्शन के लिए 48.65 करोड़, बूंदी में 2 गांवों में 2 परियोजनाओं के तहत 736 श्हर घर नल कनेक्शन के लिए 3.33 करोड़, हनुमानगढ़ में 12 गांवों में 4 परियोजनाओं के तहत 680 हर घर नल कनेक्शन के लिए 6.48 करोड़, जैसलमेर में 30 गांवों में 13 परियोजनाओं के तहत 3270 हर घर नल कनेक्शन के लिए 60.85 करोड़, पाली में 3 गांवों में एक परियोजना के तहत 280 हर घर नल कनेक्शन के लिए 1.35 करोड़, उदयपुर में 73 गांवों में 29 परियोजनाओं के तहत 16 हजार 255 हर घर नल कनेक्शन के लिए 100.88 करोड़ तथा श्रीगंगानगर में 15 गांवों में 7 परियोजनाओं के तहत 943 हर घर नल कनेक्शन के लिए 3.45 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की गई।