नगर निगम चुनावों के बीच बड़ी खबर, सौम्या गुर्जर की बर्खास्तगी के आदेश को रद्द किया गया


जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है। नगर निगम ग्रेटर की बर्खास्तगी में डॉक्टर सौम्या से जुड़े मामले में बडा आदेश आया है। डॉक्टर सौम्या गुर्जर की बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया गया है। 23 सितंबर का यह आदेश था। सरकार द्वारा दिए गए बर्खास्तगी के आदेश को रद्द किया गया है। जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल की एकल पीठ ने यह आदेश दिए हैं। सौम्या ने सरकार द्वारा बर्खास्तगी एवं चुनाव पर रोक लगाने को दी थी चुनौती।