जोधपुर। राजस्थान के मंत्री रामलाल जाट को सेक्स स्कैंडल में फंसाने की साजिश का खुलासा हुआ है। जोधपुर की मॉडल को इसमें मोहरा बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा था। राज्यमंत्री रामलाल जाट के साथ सोने के लिए उस पर दबाव बनाया गया गया। जिसके बाद जोधपुर में होटल लॉर्ड्स की 7वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने की मॉडल ने कोशिश की। मामले में पुलिस ने यह सनसनीखेज खुलासा किया है।
बताया जा रहा है कि इस मॉडल के माध्यम से राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रची जा रही थी। पर इससे पहले कि साजिश करने में युवक-युवती कामयाब होते, मॉडल भीलवाड़ा से निकल गई और प्लान चौपट हो गया, आरोपी कामयाब नहीं हो सके।
जोधपुर के DCP भुवन भूषण ने बताया कि अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि दीपिका (30) और अक्षत (32) की प्लानिंग मॉडल के जरिए रामलाल जाट को फंसाने की थी। इनकी योजना थी कि किसी तरह यह मॉडल मंत्री के साथ एक बार संपर्क में आ जाए। इसके लिए दोनों ने मॉडल को जाट के साथ सोने के लिए दबाव बनाया। इसमें वो कामयाब न हो सके। दीपिका खुद एक मॉडल है और जयपुर की रहने वाली है।
उधर मॉडल के परिजनों ने बताया कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। फोटो शूट के नाम पर कुछ लोगों ने नहाते हुए उसके वीडियो बना लिए थे। वीडियो बनाने के बाद एक नेता के साथ सोने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मॉडल के भाई की रिपोर्ट पर रातानाड़ा पुलिस इस ब्लैकमेलिंग केस की जांच कर रही है। मॉडल के परिजनों के अनुसार, उदयपुर में साड़ी व ज्वेलरी की मॉडलिंग के लिए गई थी। उदयपुर की दीपिका और अक्षत नाम के लोगों ने उससे मॉडलिंग कराई। वहां से भीलवाड़ा ले जाया गया। सर्किट हाउस के सामने होटल में रुकवाया। दोनों ने बाथरूम में नहाते हुए मॉडल के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। उसे भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में ठहरे किसी नेता के पास भेजने का प्लान बनाया गया। मॉडल ने इससे इनकार कर दिया तो उसे ब्लैकमेल करने लगे। यह कहकर दबाव बनाया कि तुम्हारे नहाते हुए का वीडियो हमारे पास हैं। इसे वायरल कर दिया जाएगा। बहरहाल इस पूरे मामले मामले में जिस काम को लेकर मॉडल मंत्री से मिली थी मंत्री ने उस काम से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई आरोपी महिला दीपिका मॉडल को साथ लेकर मंत्री से काम के बहाने मिलने गई थी।